तारिक ज़की
बेंगलूर : कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है। ईडी बीते हफ्तों में उनसे चार बार पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि कथित धन शोधन के एक मामले में डीके शिवकुमार से बीते हफ्तों में चार बार पूछताछ की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि डीके शिवकुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। हाल ही में डीके शिवकुमार की कर्नाटक हाइकोर्ट से अतंरिम राहत की याचिका खारिज हो गई थी।
ये भी बात सामने आई थी डीके शिवकुमार ने करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की है। हालांकि डीके शिवकुमार ये कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ जो केस दर्ज हुआ है और जांच हो रही है वो एक बड़ी राजनीतिक साजिश है। उन्होंने कहा कि उन्हें इसलिये फंसाया गया, क्योंकि उन्होंने गुजरात में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के विधायकों को अपने रिसॉर्ट में रुकवाया था। डीके शिवकुमार को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा
बता दें कि इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता डीके शिवकुमार ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गणेश चतुर्थी के दिन भी पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से कहा था कि मुझे गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने स्वर्गीय पिता की याद में धार्मिक संस्कार करने थे, लेकिन ये लोग मुझे इतना भी नहीं करने दे रहे। खैर मैं फिर आम जनता और अपनी पार्टी के लिए यहां पूछताछ में शामिल होने के लिए आया हूं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…