आफताब फारुकी
नई दिल्ली: आपने सुना होगा कि 9 की लकड़ी और 90 खर्च। कुछ ऐसा ही हुआ है नई दिल्ली के निकट गुरुग्राम निवासी इस युवक के साथ। युवक के स्कूटी की कीमत रही होगी मात्र 15 हज़ार रुपया मगर वाहन चेकिंग के दौरान उसकी गाडी पकड़ी गई और उसका चालान कटा कुल मिला कर 23 हज़ार रुपयों का। दिन भर इस मामले की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म था।
दूसरी तरफ दिनेश मदन का कहना है कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने चालान के रूप में 23,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) नहीं था। उनके मुताबिक पुलिस ने उनसे स्कूटी की चाबी देने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने बिना देर किए तुरंत चालान का प्रिंटआउट निकाल दिया और गाड़ी जब्त कर ली।
दिनेश मदान ने कहा कि उनकी स्कूटी का मूल्य लगभग 15,000 रुपये है। उन्होंने बताया कि उनको घर से व्हाट्सऐप पर आरसी की एक कॉपी मिल गई थी, लेकिन तब तक पुलिस चालान प्रिंट कर चुकी थी। यदि वे थोड़ी देर इंतजार करते तो यह राशि कम हो सकती थी। मदान चाहते हैं कि उनको जुर्माने में छूट दी जाए। वे यह भी कहते हैं कि अब वे हमेशा अपने दस्तावेज साथ लेकर चलेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…