करिश्मा अग्रवाल
गाजियाबाद लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर स्थित भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर के कार्यालय पर धरना देने गये पत्रकारो पर हमला प्रकरण में 6 दिन बाद भी पुलिस हमलावरो तक पहुंचने में नाकाम रही है। यह पुलिस की नाकामी माने या विधायक के दबाव का असर कि अब तक पुलिस 7-8 हमलावरो में से एक भी हमलावर को गिरफ्तार नही कर पाई है।
पीड़ित पत्रकारो का आरोप है कि भाजपा विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने घेराव व धरने से खफा होकर अपने कार्यालय में जो उन पर हमला कराया है और पुलिस को तरह तरह की मनघड़ंत कहानी में उलझाकर अपने गुंडों को बचाने का प्रयास कर रहे है। यह पूर्ण तरीके से लोकतंत्र की हत्या है। वही आरोप है कि पुलिस विधायक के दबाव में काम कर रही है और उनके हमलावर गुंडों को जान बूझकर नही पकड़ पा रही है। पीड़ित पत्रकार सरताज खान का कहना है कि अभी उनका इलाज चल रहा है। अगर पुलिस ने जल्द ही हमलावरो को गिरफ्तार नही किया तो वे आंदोलन करेंगे। ऐसे चुप रहकर जो सत्ता धारी पार्टी के विधायक ने लोकतंत्र पर हमला किया है सहन नही करेंगे।
वही एक अन्य पीड़ित व घायल पत्रकार शौक़त अली ने बताया कि भाजपा विधायक व उनके गुर्गों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें लगातार फर्जी मुकदमो में जेल भिजवाने की धमकी दी जा रही है और उनकी जान को भी खतरा बना हुआ है। जब विधायक अपने प्रतिनिधि ललित शर्मा व रिश्तेदार विकास मावी द्वारा गुंडों को बुलवाकर अपने कार्यालय में उन पर जानलेवा हमला करा सकते है तो उन गुंडों द्वारा क्षेत्र में कवरेज के लिये घूम रहे पत्रकारो पर जान से मरवाना कौन सा मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार तक दहशत में जी रहे है और किसी पुलिस अधिकारी तक से उन्हें किसी तरह का कोई भी आश्वासन तक नही दिया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…