Categories: Crime

फल सब्जी के पैसे मांगने पर आढ़ती को गोलियों से भूना, मौत

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। करीब डेढ़ दर्जन बेख़ौफ़ बदमाशो ने सोमवार देर रात लोनी थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में जमकर गोलिया बरसाई। जिसमे लालबाग मंडी के आढ़ती को छलनी कर दिया। घटना का कारण उधार की सब्जी-फल के पैसे मांगने को लेकर बताया जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि नफीस कुरैशी पुत्र मेहरद्दीन कुरैशी कई सालों से जमालपुरा राशिद गेट में निवास करता था। सोमवार देर रात करीब 11 बजे नफीस कुरैशी को फल सब्जी के बकायेदार राजा कुरैशी ने प्रेमनगर में हिसाब के लिये बुलाया। जिसके साथ नफीस का बेटा ,भाई रहीस व साला इमरान एक खाली प्लाट में कुर्सियों पर बैठकर हिसाब कर रहे थे। तभी राजा कुरैशी व उसके साथियों ने एक हवाई फायरिंग कर नफीस पर गोलिया बरसा दी और बेख़ौफ़ फायरिंग करते हुए तीन मोटरसाइकिलों से फरार हो गए। मौके पर रहीस व इमरान व नफीस के बेटे सोनू ने भागकर जान बचाई।

घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और क्षेत्र में दहशत फैल गयी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा 4 बेटी व 3 बेटे बताये जा रहे है। एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि मृतक के बेटे सोनू ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसे लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts