Categories: Crime

नशीले पाउडर के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली पुलिस ने प्रेम नगर कॉलोनी से 2 अभियुक्त गिरफ्तार किए है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पाउडर बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिये है।

एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर प्रेम नगर कॉलोनी से तिराहा चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने 2 अभियुक्त आसिफ पुत्र जफर व लुकमान पुत्र रफीक निवासी अशोक बिहार थाना लोनी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 240 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्त बहुत ही शातिर किस्म के अवैध नशीला पदार्थ के तश्कर है। जिन्हें जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts