प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। जिले में कई घंटो से हो रही लगातार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। सड़क से लेकर गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई है। कई कालीन कम्पनियों सहित दुकान व मकानो में पानी घुस गया है। भारी बारिश की वजह से चौरी थाना क्षेत्र के कंधिया गांव की दलित बस्ती में एक कच्चा मकान गिरने से जहां पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसमें मनबोध (45 वर्ष) उसकी पत्नी सीता देवी (42 वर्ष) तथा इनकी बेटी पुनीता (20 वर्ष) कच्चे मकान में सोये हुए थे। भारी बारिश के चलते पड़ोसी स्व. देवनाथ की पत्नी भागवानी देवी के कच्चे मकान की दीवार मनबोध के मकान पर गिर गई। जिसमें मनबोध व सीता देवी की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय बेटी पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव में मकान गिरने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल पुनीता को भदोही शहर के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया।
मृतक मनबोध राजगीर का काम करता था। तथा उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। कल गुरूवार की शाम से लगातार हो रही बारिश ने कालीन नगरी में भारी तबाही मचायी है। कई कालीन कम्पनियों सहित मकान व दुकान में पानी घुस गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद करने के निर्देश दिये हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…