रवि पाल
मथुरा। ब्रज की सामाजिक साहित्य सांस्कृतिक और नवाचारी सह शिक्षा अनुसंधान मानवीय मूल्यों पर कार्यरत संस्था आदर्श युवा समिति की विशेष परियोजना आदर्श संस्कार शाला द्वारा मथुरा महानगर के आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज मथुरा के सभागार में 17 राज्यों के नवाचारी शिक्षाविद गुरुओं राष्ट्रीय हित चिंतकों सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं का सम्मान किया गया। इस संस्था द्वारा 20 अप्रैल 2019 को देश भर से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें देश भर से 2078 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें विशेष चयन प्रक्रिया के चलते तीन स्तरीय समितियों के द्वारा 151 शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं का चयन किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से साध्वी ऋतंभरा एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, मुख्य महासचिव मनीष दयाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, मथुरा महानगर अध्यक्ष हरी बाबू, सम्राट मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, राहुल शर्मा, मनोज शर्मा को संयुक्त रूप से समाज सेवा के क्षेत्र प्रदत प्रशासनिक सेवाओं के लिए 2019 के लिए आदर्श सेवा रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक राजेंद्र प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक दीपक गोस्वामी, गजेंद्र शर्मा, आचार्य श्रीकांत शास्त्री, सुमन गोस्वामी, उपाध्याय आकाश राघव, जगदीश समंदर आदि उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…