फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. लखीमपुर खीरी में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक घर में वेद पुराणों में चर्चित तक्षक नाग निकल आया घर में इस जहरीले नाग को देखकर सभी भयभीत हो गये। आनन फानन नाग निकलने की खबर वन विभाग को दी गयी जिससे सूचना मिलने पर मौकै पर पहुंची टीम ने रेसक्यू के नाग को पकड़कर जंगलों में छोड़ दिया गया।
दरअसल यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बे का है जहां पर देर रात एक व्यक्ति के घर के आंगन में एक 12 इंच के तक्षक नाग को देख परिवार के सदस्यों में हडकम्प मच गया, जानकारों के मुताबिक इस तक्षक नाग की उम्र लगभग 900 वर्ष के करीब बताई जा रही है, आनन-फानन में घर वालों ने वन विभाग को सूचना दी
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तक्षक नाग को काबू में लिया, वहीं वन दरोगा विजेंदर कुमार ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का तक्षक नाग है। यह सैकड़ों वर्ष पुराना बहुत बेहद जहरीला सांप है। इसके जहर की एक बूंद सैकड़ों लोगों की जान ले सकती है। वन विभाग की टीम ने तक्षक नाग को पकड़कर दुधवा टाइगर रिजर्व के घने जंगल में छोड़ दिया है। वेद-पुराणों में भी तक्षक नाग की चर्चा की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…