बापुनन्दन मिश्र
रतनपुरा/मऊ : सरकार जहां स्वास्थ्य विभाग पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा कर तमाम चिकित्सकीय व्यवस्था को सुद्धढ करने में लगी हुई है। तो वही स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में मुख्य चिकित्साधिकारी के संरक्षण में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम खोल कर गरीब बिमार लोगो के साथ घोर मजाक करने में लगे हुए है। बावजूद इसके प्रशासन कुम्भकर्णीय नींद में सोया हुआ है। क्षेत्र में नीम हकीम जान के खतरे वाले डाक्टर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीचे खुलेआम गरीब असहाय को लूट रहे है।
रतनपुरा कस्बा सहित आस पास के बाजारों में इन दर्जनों कि संख्या में अवैध नर्सिंग होम संचालित हो रहे है।जिसमें न ही पंजिकृत चिकित्सक है।ना ही नर्स यहां महिला चिकित्सक का तो दूर दूर तक आता पता नही है। फिर भी इन अवैध नर्सिंग होमो व प्रसूति गृह में खुलेआम चिकित्सकीय कार्य किया जा रहा है।न जाने कितने असमय मौत के गाल में समा चुके है।फिर भी प्रशासन कि आँख बंद है।
समुदायिक स्वास्थ केंद्र रतनपुरा अंतर्गत थलईपुर चट्टी पहसा चट्टी हलधरपुर वेलौझा समराजपुर चकरा गहनी भीमहर मेंउडी पुरुषोत्तम चट्टी चोरपा चट्टी आदि स्थानो पर अवैध नर्सिंग होम खोल कर छोटा बड़ा ऑपरेशन के साथ भ्रूण हत्या जैसा घिनौना काम भी किया जाता है। जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारीयो को भी है। फिर भी इन नर्सिंग होमो पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान है। जिसके बदले माहवारी के रूप में एक मोटी रक़म मिल जाती है। वही सूत्रों की माने तो हर महीने स्वास्थ विभाग को इससे लाखों का फायदा होता हैं। इसलिए कोई कठोर करवाई स्वास्थ विभाग की टीम नही करती हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…