Categories: Crime

लूट के माल और अवैध असलहे सहित दो शातिर लुटेरे हिरासत में

संजय ठाकुर

मऊ- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोपागंज पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर पुराघाट पुल के पास से मु0अ0सं0 247/19 धारा 392 भादवि अभियोग में संलिप्त 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार अभियुक्तों में क्रमशः श्रवण चौहान पुत्र सुदर्शन चौहान निवासी खानपुर मझरिया थाना सरायलखंसी मऊ व विक्रम चौहान पुत्र मुन्ना निवासी फैजुल्लाहपुर थाना कोपागंज मऊ है, जिनके पास से पुलिस ने हीरो सीबीजेड स्ट्रीम (यूपी 54 एएफ 7161), लूट के 9 हजार 930 रुपये व लूट में प्रयुक्त एक अदद तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts