लूट के माल और अवैध असलहे सहित दो शातिर लुटेरे हिरासत में

संजय ठाकुर
मऊ- पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोपागंज पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर पुराघाट पुल के पास से मु0अ0सं0 247/19 धारा 392 भादवि अभियोग में संलिप्त 02 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.












