फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ फरधान थाना क्षेत्र में विवादित जमीन पर बनाई गई दीवार को गिराने को लेकर मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो उनमें मारपीट होने लगी। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए फरधान सीएचसी लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना पाकर फरधान इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
समाचार लिखे जाने तक दीपक कुमार के पिता विनोद ने फरधान थाने में दिनेश, लालू, मनोज व दिलीप कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है। इंस्पेक्टर फरधान राजकुमार का कहना है कि सरकारी जमीन पर मृतक ने दीवार बनवाई थी। दूसरे गुट के लोगों का कहना था कि ये रास्ता है। दूसरा गुट दीवार को गिरा रहा था। तभी विवाद हुआ। इसमें दीपक की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थित साफ हो पाएगी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…