फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी ÷ लखीमपुर खीरी जिले में एक अध्यापक ने अज्ञात कारणों के चलते नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया और मौके पर एन डी आर एफ की टीम ने पहुंचकर शव को ढूढने के लिये रेसक्यू करना शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि शिक्षक प्रदीप कुमार राणा बांकेगंज रोड सर्वोदय नगर गोला पलिया- निघासन रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय मलिनियां में शिक्षक के रूप में तैनात था। बताया जाता है कि घर से शिक्षक प्रदीप बस में सवार होकर गोला से पलिया के लिए निकला था, लेकिन वह पलिया से पहले ही शारदा पुल पर उतर गया। बताया जाता है की पहचान वाले कुछ उनके साथियों ने वहां खड़े होने के बाबत जानकारी ली। जानकारी लेने पर उन्होंने किसी का इंतजार करने की बात कही, जिस पर वह लोग आगे निकल आए। कुछ समय बाद प्रदीप ने शारदा पुल से नदी में छलांग लगा दी। शिक्षक के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर एसडीएम पूजा यादव व तहसीलदार अनिल कुमार यादव भी मौके पर जा पहुंचे और शिक्षक की तलाश में एनडी आरएफ टीम को भी लगा दिया अभी तक शिक्षक का कोई पता नही चल सका हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…