संजय ठाकुर
दिल्ली. ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) ने आज नेशनल एनर्जी एंड-यूज मॉनिटरिंग नामक वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस वेबसाइट के माध्यम से घरों में इस्तेमाल किये जानें वाले उपकरणों की ऊर्जा खपत की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। अभय बाकरे, महानिदेशक, बीईई, ने सीएलएएसपी के साथ साझेदारी में बनाये गये पोर्टल का अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में शुभारंभ किया। उन्होंने डैशबोर्ड के कार्य करने के तरीकें पर एक वर्कशॉप का भी आयोजन किया। यह वेबसाइट आमलोगों के उपयोग के लिए शुरू किया गया हैं और इस वेबसाइट पर जाने के लिए www.neemdashboard.in पर क्लिक करें।
NEEM बीईई द्वारा तैयार ‘अपनी तरह का पहला’ वेबसाइट हैं। जिसे बीईई ने सीएलएएसपी के साथ पार्टनरशिप में तैयार किया हैं। इस वेबसाइट को बेहतर बनाने में एनवायर्नमेंटल डिज़ाइन सोल्युशन , मार्किट एक्ससेल और जेनटिक्स जैसी कंपनियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। यह उपकरणों द्वारा ऊर्जा के उपयोग पर निगरानी रखेगा साथ ही देश भर के घरों में होने वाली बिजली के खपत पर सर्वे कर आकड़ों को एकीकृत करेगा है। इस सर्वे में देश के विभिन्न सामाजिक-आर्थिक वर्गों और जलवायु क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 5,000 घरों के बिजली की खपत और 200 परिवारों के होम एप्लायंस के रियल टाइम ऊर्जा के खपत को कवर किया गया हैं ।
इस सर्वे से मिले विश्लेषित आकड़ें इस वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे , जो भविष्य में बिजली के लिए बनाई जाने वाली निति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। यह डैशबोर्ड भारत भर के चुने हुए घरों का रियल टाइम ऊर्जा के उपयोग के साथ-साथ, होम एप्लायंस के ऊर्जा खपत की सर्वेक्षण कर परिणामो को प्रदर्शित करता है। यह भगौलिक, जलवायु और घरों के प्रकार के आधार पर ऊर्जा उपयोग, पीक डिमांड और अन्य पर जानकारी उपलब्ध करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…