तारिक खान
प्रयागराज। शहर में बेखौफ बदमाशों ने बुधवार दोपहर अधिवक्ता की पत्नी से असलहा सटाकर चेन लूट लिया। विरोध पर लुटेरे धमकी देते हुए भाग निकले। जार्जटाउन पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।
अलोपशंकरी मंदिर में दर्शन कर दोपहर में लौट रही थीं ननद-भाभी
नेता नगर अल्लापुर में रहने वाले अधिवक्ता सुरेंद्र मिश्र हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी हैं। उनकी पत्नी सीमा मिश्रा दोपहर में अपनी ननद के साथ अलोपशंकरी मंदिर गई थीं। वहां दर्शन करने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। अमिताभ बच्चन रोड पर पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। सीमा जब तक कुछ समझ पातीं तब तक एक बदमाश ने असलहा निकाल दिया और दूसरे ने गले में झपट्टा मारकर चेन लूट ली। सीमा और उनकी ननद ने शोर मचाया तो बदमाश धमकी देते हुए भाग निकले।
सूचना पाकर जार्जटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने पर उनकी तस्वीर मिल गई। फुटेज में दिख रहे बाइक चलाने वाले संदिग्ध बदमाश के सिर पर हेलमेट था, जबकि पीछे बैठने वाले ने गमछे से सिर ढंक रखा था। एसएसआइ जार्जटाउन अभय श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा गया है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…