गौरव जैन
रामपुर – 07 सितम्बर 2019 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय मि विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में पूंछताछ की।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने विभिन्न कक्षों में छात्र-छात्राओं के बीच जाकर उनके विषयों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें भविष्य में अपने मुकाम को निर्धारित करके उसे पाने के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पर्याप्त इच्छाशक्ति के साथ-साथ सही दिशा में मेहनत भी करना चाहिए। जीवन में लक्ष्य के साथ-साथ धैर्य का बहुत महत्व होता है। किसी भी मुकाम को पाने के लिए मात्र एक दिन की ही मेहनत पर्याप्त नही होती बल्कि प्रतिदिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ पढ़ाई करनी होगी। पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिस का भी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि प्रैक्टिस से ही किसी भी विषय को लम्बे समय तक याद रखा जा सकता है। शिक्षक सिर्फ मुकाम को पाने का रास्ता बताते हैं परन्तु उस मुकाम को पाने के लिए संघर्ष तो विद्यार्थी को ही करना होता है। जीवन में लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है तभी शिक्षा सार्थक होगी।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ लक्ष्य को भी अपनाएं तथा उन विषयों की प्रैक्टिस करें। आधुनिक दौर में किसी भी विषय के बारे में जानकारी जुटाने के लिए इण्टरनेट एक बेहतर माध्यम है, इसका बेहतर उपयोग भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। किसी सफल व्यक्ति का अनुसरण करने के बजाय विद्यार्थी स्वयं तय करें कि जीवन में क्या करना है तभी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से इसरो के अध्यक्ष का नाम, बेस्ट जर्नलिस्ट का अवार्ड आदि के बारे में प्रश्न भी पूछे।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता सहित महाविद्यालय के प्रवक्तागण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…