गौरव जैन
रामपुर – 07 सितम्बर 2019 को जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना शहजादनगर में औचक रूप से पहुँचे। जिलाधिकारी ने थाने पहुँचकर अपराध रजिस्टर, शस्त्र लाइसेंस रजिस्टर एवं गुण्डा एक्ट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया।
गम्भीर अपराधों में दोषियों पर कड़ी निगरानी होनी चाहिए तथा उनकी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जाए, अति गम्भीर अपराधों में दोषियों के टॉप टेन रजिस्टर में सम्मिलित करके उनके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने परिसर में स्थित मालखाना एवं वैरिक, बन्दीगृह का भी निरीक्षण किया। मालखाना में निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने तथा थाना परिसर में डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्का लेखपाल को थानों के परिसर के बाहर अवैध अतिक्रमण को हटवाने के भी निर्देश दिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…