Categories: Crime

बच्चा चोर समझकर मारपीट करने वाला एक ओर अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन

रामपुर –31-08-2019 को वादी नासिर अली पुत्र अ0 हसन निवासी आकानगर थाना मिलकखानम, रामपुर पर ग्राम दारानगर थाना मिलकखानम में बच्चा चोर समझकर दारानगर निवासियों द्वारा एक राय होकर मारपीट करते हुए, गाली गलोच कर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था।

इस सम्बध में वादी नासिर अली की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना मिलकखानम पर मु0अ0सं0-161/19 धारा 147/ 148/ 149/ 323/ 504/ 307/ 341 भादवि बनाम असलम आदि 03 नामजद तथा 10-12 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत हुआ था। जिसमें 08 अभियुक्तगण को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज दिनांक 13-09-2019 को थाना मिलकखानम पुलिस द्वारा हेमपाल पुत्र भोपाल निवासी ग्राम दारानगर थाना मिलकखानम, रामपुर को जमनिया मोड़ से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts