गौरव जैन
रामपुर – सैदनगर के हमीरपुर गाँव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,इसमें न्याय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के विभिन्न छात्र और छत्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान दौड़,कबड्डी, खो खो,कूद अंताक्षरी ,समूह गान आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ संपन्न हुई। जिसमे कड़ी धुप के बावजूद भी बच्चों में खेल के प्रति उत्साह दिखाई दिया। न्याय पंचायत स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता के बाद ब्लाक स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिता होंगी उसके बाद ज़िले स्तर पर खेल कूद प्रतियोगिताएँ करायी जाएँगी।
अंत मैं सैदनगर खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा ने विजयी छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सैदनगर खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम सिंह राणा, हरी भान मौर्य, पुष्पेन्द्र,अजय कश्यप, धन सिंह, वीर सिंह, प्रियंका सक्सेना, सुम्बुल जबी, सुरभि रस्तोगी, सरजीत सिंह, फारूख अली, सुनील, हिना जबी, जितेंद्र, कोमिश, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद अय्याज़, ममतेश कुमारी का सहयोग रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…