गौरव जैन
रामपुर – कोसी मार्ग स्थित उत्सव पैलेस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति को सशक्त किए बिना किसी भी राष्ट्र-समाज का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता है। मोदी जी महिलाओं को समाज में बराबरी दिलाने के साथ ही सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहें हैं। जो लोग महिलाओं का अपमान कर रहें है, उनको मुहॅतोड़ जबाब देना चाहिये, अब चुप रहने से काम नही चलेगा।
जया प्रदा ने कहा कि आज की शक्तिशाली महिलाएं जमाने की इस रूढ़िवादी सोच को बदलती नजर आ रही हैं। भारतीय महिलाएं दुनियाभर में अपनी कामयाबी का झंडा गाड़ रही हैं। भारत में महिलाएं दिन-प्रतिदिन अपनी लगन, मेहनत एवं सराहनीय कार्यों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुई हैं। भारत देश के आजाद होने के बाद से लगातार ऐसी तमाम महिलाऐं रही है, जिन्होने समाज के लिये संघर्ष किया और अपने फौलादी इरादो के साथ निडर होकर देश को गौरवांवित किया है। आज भारतीय जनता पार्टी का परचम पूरे भारत देश में मजबूती के साथ लहरा रहा है। उसमें भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान व भागीदारी रही है।
जया प्रदा ने महिलाओं का आह्वाहन करते हुये कहा कि हम सब को मोदी जी के द्वारा महिलाओ की सुरक्षा और आत्म निर्भर बनाने के लिये चलाई जा रही योजनाओं का जन-जन तक प्रचार व प्रसार करना होगा जिससे भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करते हुये मोदी जी के हाथों को भी मजबूत किया जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…