गौरव जैन
रामपुर – निर्दलीय उम्मीदवार रितेश अग्रवाल ने उ0प्र0 उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी से उनके घर जाकर मुलाकात की और उपचुनाव में उनका और उनके व्यापारी साथियों से अपने लिए समर्थन देने अपील की। रितेश अग्रवाल ने कहा कि आप सब जानते है कि इस समय व्यापार की स्थिति क्या है बाजार में घोर मंदी छाई हुई है। बड़े से बड़ा व्यापारी इस समय मंदी से परेशान है ऊपर से सरकार ने इतने जख्म भरे टैक्स तथा कानून व्यापारी पर लागू कर दिए है जिससे व्यापारी व्यापार नही कर पा रहा है। आप सब मुझे चुनाव में जीत हासिल करवा कर विधानसभा भेजे।
उन्होंने कहा कि अब तक जितने भी नेता चुनाव में उतरे है उन्होंने आज तक कभी व्यापारी वर्ग को कुछ नही समझा और चुनाव बाद केवल व्यापारियों का खून चूसने के सिवा कोई काम नही किया। संदीप अग्रवाल सोनी ने रितेश अग्रवाल को तन, मन, धन से उनका साथ देने का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पंकज गोयल, अमित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, सौम्य सिंघल आदि मौजूद रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…