Categories: Crime

सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला एक ओर अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन

शाहबाद- दिनांक 16-07-2019 को थाना शाहबाद क्षेत्र में एण्टी रोमियों टीम महिलाओं/बालिकाओं/स्कूल की छात्राओं को जागरूक करते हुए भ्रमण के दौरान तीन व्यक्ति बडागाॅव चौराहे पर खडे होकर आने जाने वाली महिलाओं पर कमेन्टस कर रहे थे। एण्टी रोमियों टीम द्वारा उनसे पूछने का प्रयास किया गया तो तीनो व्यक्तियों द्वारा अपने अन्य साथियों को बुलाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी थी।

इस सम्बंध में थाना शाहबाद रामपुर पर सुसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में थाना शाहबाद पुलिस व एण्टी रोमियों टीम द्वारा मौके से 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आज दिनांक 19-09-2019 को थाना शाहबाद पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त बब्लू पुत्र सतपाल निवासी नईमगंज थाना शाहबाद को नईमगंज तिराहा मितरपुर से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts