सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला एक ओर अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव जैन
शाहबाद- दिनांक 16-07-2019 को थाना शाहबाद क्षेत्र में एण्टी रोमियों टीम महिलाओं/बालिकाओं/स्कूल की छात्राओं को जागरूक करते हुए भ्रमण के दौरान तीन व्यक्ति बडागाॅव चौराहे पर खडे होकर आने जाने वाली महिलाओं पर कमेन्टस कर रहे थे। एण्टी रोमियों टीम द्वारा उनसे पूछने का प्रयास किया गया तो तीनो व्यक्तियों द्वारा अपने अन्य साथियों को बुलाकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी थी।












