Categories: UP

रसड़ी हनुमान मंदिर के पुजारी हुए पंचतत्व में विलीन

बापूनन्दन मिश्र

रतनपुरा (मऊ)। रतनपुरा कस्बा निवासी  एवं रसड़ी हनुमान मंदिर के महंत विनोद दास त्रिपाठी( 52 वर्ष ) पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय त्रिपाठी का 24 सितंबर 2019 की प्रातः 4:00 बजे के लगभग निधन हो गया। स्वर्गीय विनोद त्रिपाठी बुढ़वा बाबा कुटी के महंत अरुणेश दास के बड़े भाई थे।

 उल्लेखनीय है कि महंत विनोद दास पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।  सोमवार के दिन उनकी तबीयत काफी खराब हो गई।और प्रातः 4:00 बजे के लगभग उनका निधन हो गया।उनका पार्थिव शरीर रसडी से रतनपुरा लाया गया और परिजनों के दर्शन के उपरांत उनका अंतिम संस्कार करने के लिए बलिया स्थित गंगा घाट ले जाया गया।महंत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचते ही वहा पर ग्रामीणो की भीड़ उमड़ पड़ी।वहीं  उनका अंतिम संस्कार बलिया स्थित गंगा घाट पर किया गया।

pnn24.in

Recent Posts