बापूनन्दन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नसीराबाद कला ग्राम पंचायत निवासी ओट नारायण साहू (65 वर्ष) एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि नसीराबाद कला ग्राम पंचायत निवासी एवं वैवाहिक एजेंट वोट नारायण साहू अपनी साइकिल से रतनपुरा बाजार आ रहे थे कि विसुकिया अंधा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी।जिससे ओट नारायण साहू बाइक की टक्कर से उछलकर के 5 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरे ,और घटनास्थल पर ही बेहोश हो गए।जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार घटनास्थल से नौ दो ग्यारह हो गया।इस बीच उन्हीं के गांव से आ रहे कतिपय लोगों ने जब वोट नारायण साहू को बेहोशी के आलम में गड्ढे में पड़े देखा तो उन्हें तत्काल गड्ढे से बाहर निकाल कर के बाइक के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां पर देर शाम तक उनका उपचार चलता रहा।उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टर ने उनकी स्थिति को देखते हुए मऊ के लिए रेफर कर दिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…