तारिक खान
प्रयागराज। नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज स्टेशन के समीप 3 / 9 / 19 को मिली एक अज्ञात युवती के शव का 6 / 9 / 19 को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा हुआ। उक्त युवती के साथ रेप के बाद गला घोटकर हत्या कर दी गयी थी।
नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज स्टेशन के समीप 3 / 9 / 19 को एक अज्ञात लगभग 25 वर्षीय युवती का शव पाया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नियमानुसार 72 घण्टे बीतने के बाद 6 / 9 / 19 को दो चिकित्सकों की टीम एवं विडियोग्राफी के बीच उक्त युवती के शव की पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के दौरान जो खुलासे हुए उससे चिकित्सक भी हैरान रह गये। सूत्रों के मुताबिक उक्त युवती लगभग छः माह की गर्भवती थी उसके साथ रेप करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने उसके शव का अज्ञात में अन्तिम संस्कार करा दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…