अरविन्द यादव
(बलिया)सहतवार स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सुरहियाँ बाँसडीह- सहतवार मार्ग पर मंगलवार की देर शायं सुरहिया मोड़ पर मोटरसाईकिल ट्रेक्टर की टक्कर मे मोटर साईकिल सवार की बलिया हास्पिटल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गयी। जिसको लेकर आक्रोशित क्षेत्रीय जनता ने बुधवार के दिन सुबह से सुराहियां में बांसडीह -सहतवार मार्ग को जाम कर दिया।जिसके चलते दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी।आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से परिजनों को मुआवजा,सुरहिया मोड़ पर अवरोध निर्माण,ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग की।मौके पर पहुचे सहतवार एसओ अनिल चन्द तिवारी आश्वासन पर एक घंटे बाद जाम छूटा।तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
बता दे कि सुरहिया निवासी राकेशसिह उर्फ मन्टूसिह 40 वर्ष पुत्र स्व धर्मात्मासिह मंगलवार की देर शायं सहतवार से अपने घत्रर सुरहिया मोटरसाईकिल से जा रहे थे। अभी सुरहिया मोड़ के पास पहुँचे ही थे कि बाँसडीह के तरफ से तेज गति से आ रही ट्रेक्टर ने धक्का मार दिया। आनन फानन मे आस पास के लोग उसे उठाकर ईलाज के बाँसडीह हास्पिटल ले गये। जहाँ डाक्टर ने स्थिति गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बलिया के लिए रेफर कर दिया। बलिया ले जाते समय रास्ते मे ही राकेश सिह ने दम तोड़ दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…