अरविन्द यादव
(बलिया) बांसडीह बिधानसभा समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने आक्रमक तेवर में सरकार का विरोध करते हुए कहा कि हम जुल्मो सितम मिटायेंगे,उम्मीदे हमारी जिन्दा हैं। उनसे भी कहो बाहर निकले। जो आस लगाए बैठे हैं”।
उन्होंने सरकार को बिकास के कार्यो से कोई लेना देना नही है।कानून ब्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आये दिन हत्या,लूट, इस सरकार में आम बात हो चुकी है।लोकतांत्रिक संस्थाओ का देश व प्रदेश की सरकार जनता सहित बिपक्ष के नेताओ को प्रताड़ित कर रही है।उन्होंने कहा कि आज मौजूदा दौर में जनता की समस्याओं को सुनने वाला कोई नही है।नौजवान बेरोजगार है किसान बदहाल हैं।बयपारी परेशान है और सरकार के पास इसके निदान के कोई कार्यक्रम नही है।लोगो का ध्यान भटकाने के लिये आपस मे लड़ाया जा रहा है। कभी हिन्दू मुसलमान,कभी झूठा राष्ट्रवाद का मुद्दे उठा रही है।ऐसे पाखंडी,राजनीति करने वाले षड्यंत्रकारी मंसूबो को बेनकाब करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर है।नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियो और जागरूक करने का आहवान किया।
बैठक में डॉ हरिमोहन सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव , डॉ जगदीश,अजित सिंह, रविन्द्र सिंह,आशीष सिंह,नवीन मिश्र, अमित बड़क मिश्र,अजय सिंह,बिनय गोंड़,राजू सिंह,लव कुमार सिंह,छितेस्वर सिंह, बिजय यादव,राणा यादव, बिहारी पांडेय,अवधेश यादव,ललन यादव बैशाखी,उपेंद्र सिंह,छोटक राजभर,अरविंद राजभर,श्रीप्रकाश राजभर,बबलू पांडेय,रमेश सिंह,भरत यादव,उमेश मिश्र आदि रहे।अध्यक्षता सपा बिधानसभा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह तथा संचालन रविन्द्र सिंह ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…