Categories: Accident

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार सहित तीन घायल

विवेक रजावत

अजीतमल/औरैया कस्बा के हाइवे पर चल रहे साइकिल सवार के पीछे से चले आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मारकर किया घायल।मौके पर पहुंची हाइवे पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में कराया भर्ती।

बहादुरपुर निवासी सूरजभान उम्र 31पुत्र बलराम अजीतमल से अपने गांव साइकिल से जा रहा था जैसे ही हाइवे के किनारे साधू होटल के सामने पहुँचा तभी पीछे से चले आ रहे बाइक सवार सौरभ पुत्र विश्राम सिंह निवासी परशुरामपुर जनपद मैनपुरी व शर्मिला पत्नी भागीरथ निवासी जाफ़रपुरा जनपद इटावा ने साइकिल सवार के टक्कर मार दी जिसमे साइकिल सवार समेत तीनो लोग घायल हुए मौके पर पहुँची हाइवे पुलिस ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टरों ने उपचार के करके सौरभ को सैफई के लिए रिफर कर दिया। वही साइकिल सवार के मामूली चोट आने से उसका उपचार करके घर भेज दिया।

pnn24.in

Recent Posts