उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया) राज मुख्य मार्ग बलिया वाया लखनऊ से होते हुए राजधानी दिल्ली को जोडने वाली राज मुख्य मार्ग सडक चौकिया मोड से तेन्दुआ ग्राम सभा तक सडक गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस सडक पर लोगों को पैदल चलना तक दुस्वार हो गया। राज मुख्य मार्ग चौकिया मोड से मधुबन मार्ग ग्राम सभा कुशहा भांड के समीप गुरुवार के करीब 10 बजे एक लोड पिकअप टूटे हुए सडक के दलदल में फस जाने से कुछ देर के लिए बडी गाडियों का यातायात ठप हो गया। पिकअप मालिक ने अपने वाहन को टैक्टर के मदद से बाहर निकलवाया।
इस सडक पर आया दिन बाईक व साईकिल सवारो को खतरे का सामना करना पडता है। कुछ बाईक व साईकिल लेकर गिर पडते है। इस सडक से आने जाने वाले जनता में बहुत ही आक्रोश देखने को मिल रहा। लोगों का कहा है कि इसी तरह यह सडक रही तो कुछ दिन में यह सडक पूरी तरह बन्द हो जाएगी। लोगों का कहना है कि यह सडक क्षेत्रीय सांसद रविन्द्र कुशवाहा व राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर व विधायक धनन्जय कन्नौजिया की उदासीन का जीता जागता प्रमाण दे रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…