अरविन्द यादव
(बलिया) प्रभारी निरीक्षक नरही एवं प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस टीम ने देश की आर्थिक स्थिति को खोखला करने वाले 03 व्यक्तियों को भरौली बाजार से 1,76,000/ रुपये की जाली व 800 रुपये की सही नोट के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 03 कट्टा व 06 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 हुण्डई कार नं. BR44 A4303 तथा 01 टाटा टिगोर नं. UP61 AJ 0629 भी बरामद किया गया है। तीनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें यह नोट बिहार से मिली है। हम इनको बदलकर आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं।
ऐसा है नोटों का भाव
पकड़े गये नोट तस्करों ने बताया कि 500 रुपये की नकली नोट को 400 रुपये, 200 रुपये की नकली नोट को 150 रुपये तथा 100 रुपये की नकली नोट को 75 रुपये में परिवर्तित करते हैं। आज भरौली में नोट बदलने आये थे। यह धन्धा 04 माह पूर्व से कर रहे हैं। वाहनों का कागजात मांगा गया तो दिखाने में असमर्थ रहे। इस सम्बन्ध में नरही पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कौन हुआ गिरफ्तार
क्या है रकीब खां उर्फ आरजू का अपराधिक इतिहास
क्या है शेषनाथ यादव का आपराधिक इतिहास
कौन कौन रहा पुलिस टीम में
आरक्षीगण-सर्विलांस/स्वाट: राकेश यादव, शशि प्रताप सिंह, रोहित यादव, अनुप सिंह, अतुल सिंह, अनिल पटेल, वेद प्रकाश दूबे, जसवीर सिंह, विजय राय।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…