प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही मार्ग पर घरांव नामक गांव के पास रविवार को साइकिल सवार महिला चालक को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपचार हेतु घायल दोनों व्यक्तियों को जिला चिकित्सालय चेतसिंह लाया गया। जहां दोनों के उपचार के बाद एक की हालत नाजुक देख कर उसे भर्ती करा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ट्क्टैयां मलहा क तारा गांव निवासी प्रमोद 32 वर्ष के घर सूरत से कमाकर अपने घर जा रहे उसके रिश्तेदार रामचन्द्र 35 वर्ष नामक युवक निवासी सेम्हुई रामपुर जनपद जौनपुर अचानक जा धमके और आवाभगत के बाद अपने घर जाने के लिए प्रमोद से बाईक द्वारा. घर छोड़ देने की बात कहा।रविवार की सुबह 9:45 बजे वह दोनों बाईक से घरांव गांव के समीप ही पहुंचे थे कि सड़क पर साइकिल से जा रही एक अज्ञात महिला के अचानक सायकिल का हैंड़ल मोड़ देने से टक्कर हो गई। बाइक चालक के प्रयास से सायकिल सवार युवती तो साफ साफ बच गई लेकिन दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। गम्भीर रुप से घायल रिश्तेदार रामचंद्र को भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…