प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज तिराहे स्थित रोडवेज बस डिपो के पश्चिमी गेट के सामने सोमवार की भोर मिले अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है। क्षेत्र के रामापुर गांव से आए परिजनों ने मृतक के झोले में रखे कपड़ों सहित उसके शव को देखकर माता प्रसाद उर्फ नेपाली के रूप में पहचान की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्ञानपुर क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सोभनाथ का 35 वर्षीय पुत्र माता प्रसाद उर्फ नेपाली की शादी सुरियावां थाना क्षेत्र के घोरहां (महजूदा) गांव निवासी लालमणि के पुत्री रिंकू देवी के साथ हुई थी। इस बीच घर में पत्नी को छोड़कर वह कमाई के लिए गुजरात चला गया था। जहां किसी कारणवश एड्स बीमारी से संक्रमित होकर घर वापस लौट कर जिला चिकित्सालय में उपचार कराना शुरू किया।
बताया जाता है कि मृतक को 2 साल की पुत्री भी है। पिता के अनुसार 3 दिन पूर्व वह ज्ञानपुर इलाज कराने के लिए कहकर घर से निकला और अपनी ससुराल चला गया था । कयास लगाया जाता है कि अपने साथ झोलें में कुछ कपड़े रखकर वह ससुराल से वापस घर लौट रहा था। कि बीती रात रास्ते में ज्ञानपुर रोडवेज फाटक के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…