प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को रात 8:30 बजे गेराई़ पावर हाउस के निकट जीटी रोड के किनारे बने नाले में साइकिल समेत एक 70 वर्षीय सायकिल चालक बृद्ध सामने से आ रहे किसी तेज रोशनी से चौधियांकर कर साइकिल समेत नाले में जा गिरा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार हेतु से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी स्थिति सही देखकर वापस से घर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के बैरीबीसा गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध रविवार की देर रात अपनी ननिहाल ज्ञानपुर से वापस अपने घर साइकिल से बैरी बीसा की ओर वापस लौट रहे थे। अचानक पावर हाउस के पास पहुंचते ही किसी तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन की रोशनी से उनकी आंखें चकाचौंध हो उठी और जिसके चलते साइकिल समेत नाले में जा गिरे और घायल हो गए । उपचार हेतु हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद परिजन उसे लेकर घर वापस लौट गये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…