प्रदीप दुबे विक्की
भदोही: कुदरत अक्सर ही हमको होने का अहसास करवाती रहती है। कुदरत के करिश्मो को भले ही हम नज़रअदाज़ कर दे मगर हकीकत में कुदरत जब तेवर टेढ़ा करती है तो हमको इसका अहसास खुद ब खुद हो जाता है। ऐसा ही मामला कालीन नगरी भदोही के पिपरी गाव में देखने को मिल रहा है जहा गांव के एक कुवे से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है।
यहां एक पक्के कुएं की तलहटी में तेज आवाज़ के साथ लगातार कम्पन हो रहा है। इसके बाद से ही यहां के लोग दहशत में है। बड़ी संख्या में लोग गांव से पलायन भी कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने आसपास के लोगों से एहतियातन घर खाली करने के लिए कहा है और कुएं के पास बैरिकेडिंग कर दी है। पिपरी गांव के प्रधान राम नरेश यादव के मुताबिक गांव के सार्वजनिक कुएं में बनी गहरी सुरंग देख पूरे गांव में डर का माहौल है। प्रधान के मुताबिक पिछले दिनों की भारी बारिश के बाद पिछले चार दिनों से कुएं के अंदर से तेज़ आवाज़ के साथ आसपास भूकंप की तरह कंपन्न होने लगा है।
गांव के निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि इस खौफ की वजह से बड़ी संख्या में लोग गांव छोड़कर सुरक्षित जगहों पर चले गये हैं। भदोही के तहसीलदार बी। डी। गुप्ता ने रविवार को बताया कि कुएं के आसपास के लोगों को एहतियातन घर खाली करने को कहा गया है। इसके साथ कुएं के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है।
तहसीलदार ने बताया है कि कुएं के अंदर खाली बनी सुरंग जैसी जगह पर पानी दिख रहा है। वह कितनी दूर तक है इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। जब तक वह सुरंग पूरी तरह से बैठ नहीं जाती तब तक कुछ किया नहीं जा सकता। प्रशासन के पास इसके लिए कोई बजट भी नहीं है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…