Categories: National

भागवत के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर ओवैसी ने कहा, भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी बनेगा

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान जिसमे उन्होंने कहा है कि विश्व में सबसे सुखी मुसलमान भारत में मिलेंगे, क्योंकि हम हिन्दू हैं, हिन्दू राष्ट्र हैं। उनका यह बयान विपक्ष के निशाने पर आ गया है। यही नही मुस्लिम समाज के कई नेताओं को यह बयान पसंद आ रही है।  सर संघ चालक मोहन भागवत के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर एआईएमआईएम के मुखिया और बेबाक अपनी बात रखने वाले सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस बयान पर जमकर नाराजगी जताई है और कहा है कि भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न ही कभी बनेगा।

ओवैसी ने एक ट्वीट में कहा है कि  ‘भागवत भारत को हिंदू राष्ट्र बताकर यहां मेरा इतिहास मिटा नहीं सकते। यह काम नहीं करेगा। वह यह नहीं कह सकते कि हमारी संस्कृति, आस्था और पहचान हिंदुओं से जुड़ी हुई है। भारत न कभी हिंदू राष्ट्र था, न है और न ही कभी बनेगा इंशाल्लाह।’

यही नही ओवैसी ने एक और ट्वीट किया और लिखा है कि ‘कोई फर्क नहीं पड़ता कि भागवत हमें विदेशी मुसलमानों से जोड़ने की कितनी कोशिश करते हैं, लेकिन इससे मेरी भारतीयता कम नहीं होगी। हिंदू राष्ट्र = हिंदू सर्वोच्चता। यह हमारे लिए अस्वीकार्य है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts