सुशील कुमार अंचल
मऊ. दहेज़ की लालच इंसान को लोभी बना देती है। इसका जीता जागता आज एक उदहारण देखने को मिला जब घोसी-कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा खास (पश्चिम मोहल्ला) निवासी रमेश पुत्र रामू की पत्नी ने आज अस्पताल में अपनी आखरी सांसे लिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मृतका के पति और उसके सास ससुर ने दहेज़ हेतु मारपीट कर उसको घायल कर दिया था जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस दौरान मंजिता का इलाज जन जीवन हॉस्पिटल घोसी में चल रहा था। इलाज के दौरान मंजिता की कल देर रात 12:45 बजे मृत्यु हो गई। मृतक मंजिता के परिजनों ने घोसी कोतवाली में पहुचे मृतक मंजिता के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई और 3 बजे के करीब मृतक मंजिता के मायके के परिजनों के सहयोग से एसआई ओम प्रकाश यादव ने रमेश पुत्र रामू, रामू पुत्र पुनवासी को किया गिरफ्तार। प्रशासन ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम चल रहा था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…