Categories: Crime

चौक पुलिस के एसआई सौरभ के हत्थे चढ़ा वांछित अभियुक्त

ए जावेद

वाराणसी। अपराध और अपराधियों में अंकुश लगाने में लगातार प्रयासरत वाराणसी पुलिस के चौक थाने को आज एक सफलता उस समय हाथ लगी जब मार पीट करने रुपया छिनने के आरोपी फरार अभियुक्त को नवजवान एसआई सौरभ पाण्डेय ने हिरासत में ले लिया।

गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में प्राप्त समाचारों के अनुसार दिनांक 28/10/2019 को संदीप साहनी पुत्र जगदीश साहनी ने गोकुल साहनी पुत्र बुद्धू माझी के खिलाफ शिकायत पंजीकृत करवाया था कि आरोपी द्वारा मणिकर्णिका घाट पर आकर दीपक साहनी को मारने पीटने तथा गाली देते हुए 1300 रूपये छीन लिया है। घटना के सम्बन्ध में थाना चौक पर मु0अ0सं0 224/19 धारा 323, 504, 506, 392 भादवि पंजीकृत हुआ था।

घटना पंजीकृत होने के बाद पुलिस आरोपी के तलाश में जुट गई और उसको पहले ही दिन सफलता हाथ लग गई। इसी क्रम में आज दिनांक 29/10/2019  को थाना चौक पुलिस द्वारा अभियुक्त गोकुल साहनी पुत्र बुद्धू माझी को सिंधिया घाट वाराणसी से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सौरभ पाण्डेय मय हमराहियान का0 संग्राम यादव व का0 संदीप सिंह मौजूद थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts