प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज, भदोही। क्षेत्र केलालानगर टोल प्लाजा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक सहित अन्य कई सवार मामूली रूप से जख्मी हो गए। मामूली रूप से सभी घायलों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां बाइक चालक का पैर फ्रैक्चर होना बताया गया है । शेष अन्य को मामूली उपचार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राम बगतपुर जखाव निवासी छोटू बिंद 25 वर्ष सोमवार को बाइक पर सवार होकर अपने 22 वर्षीय पत्नी सोनू देवी पुत्र नन्हे 10 वर्ष व एक वर्षीय मासूम पुत्री कविता को बाइक पर लेकर खमरिया हॉस्पिटल में इलाज के लिए आपरेशन हेतु भर्ती अपनी भाभी को देखने और भोजन देने खाना लेकर खमरिया अस्पताल जा रहे थे। वह जैसे ही टोल प्लाजा के पास सड़क क्रास कर रहे थे उसी समय तेज गति से आ रही कार की चपेट में आकर जख्मी हो गए। वही बाइक पर सवार पत्नी व उसके दोनों छोटे बच्चे मामूली रूप से जख्मी हो गए। मामूली रुप से घायल पत्नी और बच्चों का उपचार कर दिया गया है। सभी का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया है। जबकि छोटू बिंद का पैर फ्रैक्चर होना बताया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…