आफताब फारुकी
नई दिल्ली: देश के अर्थव्यवस्था पर बुरी तरह घिरी केंद्र की मोदी सरकार को अब एक और तगड़ा झटका आर्थिक मोर्चे पर लगा है। आर्थिक मोर्चे पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को यह झटका जीएसटी कलेक्शन में लगा है। माल एवं सेवा कर संग्रह सितंबर में घटकर 91,916 करोड़ रुपये रह गया। यह अगस्त की तुलना में 6,286 करोड़ रुपये कम है। अगस्त में जीएसटी संग्रह 98,202 करोड़ रुपये रहा था। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सितंबर, 2018 में जीएसटी संग्रह 94,442 करोड़ रुपये रहा था।
बयान में कहा गया है कि अगस्त माह के लिए 30 सितंबर तक कुल 75।94 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न यानि स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण दाखिल किए गए। बयान के अनुसार सितंबर में राजस्व में पिछले साल के समान महीने में जुटाए गए राजस्व की तुलना में 2.67 फीसद कम रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…