Categories: Crime

मशहूर रागिनी गायिका सुषमा की सरेराह गोली मार कर हत्या

हर्मेश भाटिया

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा में मंगलवार को मशहूर रागिनी गायिका सुषमा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गौतम बुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्णा के मुताबिक 25 वर्षीय सुषमा को बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मारीं है जिससे उसकी कैलाश हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि सुषमा का चार साल पहले अपने पति से तलाक हो गया था। वह फिलहाल लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

बताते चले की सुषमा पर इसके पूर्व भी जानलेवा हमला विगत दिनों हो चूका है। यह हमला उस दौरान हुआ था जब वह 19 अगस्त को बुलंदशहर के मेहसाणा गांव में एक कार्यक्रम में गाना गाने गई थी। इस संबंध में बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात में हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था। मंगलवार को सुषमा बुलंदशहर में पुलिस से कार्रवाई के लिए मिलने गई थी। जब वह लौटकर आई तो ग्रेटर नोएडा की मित्रा सोसायटी के पास सुषमा को तीन-चार गोलियां मारी गईं जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पुलिस के पास कई ठोस सुराग हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts