अब्दुल बासित मलक
हरियाणा में कड़ी चुनावी टक्कर चल रही है। इस दौरान दोनों प्रमुख दल एक दुसरे से बाज़ी मारने की फिराक में लग गये है। जहा एक तरफ मनोहर लाल खट्टर को सीधे दिल्ली तलब कर लिया गया है, वही दूसरी तरफ कांग्रेस कड़ी टक्कर के बाद सरकार बनाने के प्रयास में लगी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों दलों में कड़ी टक्कर जारी थी। कांग्रेस जहां 30 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा 7 सीटों के नुकसान के साथ 40 सीटों पर आगे बनी हुई है। कांग्रेस को इस बार 15 सीटों का फायदा होते हुए दिख रहा है। ऐसे में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी से कांग्रेस ने समर्थन के लिए संपर्क किया है। जेजेपी 10 सीट लेकर आती दिखाई दे रही है।
चौटाला ने कहा कि हम परिणाम आने के बाद ही तय करेंगे की हमें बीजेपी के साथ जाना है या कांग्रेस के साथ या फिर विपक्ष में बैठना है। हमारी पार्टी ने जाति और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम किया है। हम राज्य में 75 फीसदी युवाओं को नौकरी देने, किसानों को सही कीमत , और महिलाओं सुरक्षा पर प्राथमिकता से काम चाहते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…