मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन थाना क्षेत्र के बेलौली भोजीपुर में स्थित राम वृक्ष चौबे स्वाधीन शिक्षा निकेतन स्कूल पर शिक्षा के मन्दिर में बाल श्रम कि खुलयाम धज्जियां उड़ाने का मामला संज्ञान में आया है। कल बुधवार 23 अक्टूबर को जब विद्यालय में शिक्षा देने का कार्य चल रहा था, तब स्कूल के प्रधानाचार्य शायद बच्चो को ईंट ढोने की शिक्षा दे रहे थे। तस्वीरो में आप साफ़ देख सकते है कि किस प्रकार मासूम बच्चो से ईंट ढुलवाई जा रही है।
राम वृक्ष चौबे स्वाधीन शिक्षा निकेतन में मासूमों से ईंट ढुलाई का कार्य करवाने वाले प्रधानाध्यापक से जब इस सम्बन्ध में हमने बात किया तो उनका कहना था कि अगर दो चार ईंट बच्चे उठा कर इधर से उधर रख देते है तो आपको क्या हर्ज है। किसी अभिभावक को तो आपत्ति नही है। उन्होंने कहा कि आप को खबर चलानी हो तो चला सकते हैं। मैं जवाब दे लूँगा। प्रिंसिपल साहब बड़े जलाल में थे और उन्होंने हमको मिर्ज़ापुर का उदहारण तक दे डाला कि किस प्रकार क्या हुआ था ? मेरा कुछ बिगड़ेगा नहीं ?
सबसे मजेदार बात तो ये है कि शिक्षा विभाग से संपर्क करने पर खंड शिक्षा अधिकारी ने वही घिसापिटा सा जवाब देकर मामले को टाल दिया, उन्होंने कहा कि मामले की मैं जाँच करवाऊंगा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होगी। मगर सवाल तो अधुरा ही रह गया कि साहब जाँच कौन करेगा और कब तक होगी। जाँच निष्पक्ष होगी ये कैसे विश्वास कर सकते है। वैसे विश्वास करने हेतु हम आपको खबर के साथ ही वीडियो भी उपलब्ध करवा रहे है जिसमे जवाब्देहो के सामने ईंट ढुलाई का काम बच्चो से करवाया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…