Categories: CrimeKanpur

आतंक का पर्याय बना टॉप 10 अपराधी शाहिद “पिच्चा”, मांगी बेकरी व्यवसाई से रंगदारी

आफताब फारुकी

कानपुर। आज दिनांक 24 अक्टूबर 2019 को बेकरी व्यवसाई तनवीर आलम ने एक प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि दिनांक 23 अक्टूबर रात लगभग 11:15 पर कुख्यात अपराधी शाहिद पिच्चा अपने साथी यूसुफ, सुफियान मिर्जा व एक अज्ञात व्यक्ति के साथ कर्नलगंज थाना अंतर्गत बाबा स्वीट चौराहे पर हमारी डायमंड बेकरी में घुस आया और पिस्टल लगाकर 24 घंटे के अंदर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।  पीड़ित ने बताया कि घटना की लिखित सुचना पुलिस को प्रदान कर दिया गया है।

व्यवसाई ने बताया हिस्ट्रीशीटर टॉप 10 अपराधी शाहिद पिच्चा के साथ रंगदारी मांगने सुफियान मिर्जा युसुफ और एक अज्ञात व्यक्ति लाल रंग की कार आई20 UP78 FK 5518 से आये थे, और पिस्टल लगाकर धमकी दी है कि अगर दो लाख रुपये नही दिए तो जान से मार देंगे।  आरोप है कि धमकी देकर वह सभी अपराधी कार से निकल गए।  व्यवसाई ने बताया कि उसने कर्नलगंज पुलिस को लिखित शिकायत देकर अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।  साथ ही बताया कि मगर अभी तक मुकदमा दर्ज नही हुआ है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts