फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी में दूर दराज से चार पैसे कमान के लिए आए मेला के दुकानदार परेशान हैं। जिन लोगों ने हजारों रुपये देकर दुकान एलाट कराई है। उनके सामने पंद्रह रुपये देकर लोग अपना फड़ बिछाकर बिक्री कर रहे है। इससे दुकानदारों की बिक्री पर असर पड़ रहा है। इतना ही नहीं नगर पालिका मेला मेदान में सफाई भी नहीं कराती है। मेला की गलियों में कूड़े ढेर इस बात की गवाही देते हैं।
जिससे किराया देने के बाद भी राकेश अपने कई झूले लगा ही नहीं पा रहे हैं। इतना ही नहीं कई दुकानदारों ने चार गुणे आठ की दुकान है लेकिन चार गुणे बारह फिट जगह कवर ली है। अभी तक तमाम दुकानदार ऐसे हैं जो बिना रशीद कटाए ही अपनी दुकानें लगाए हैं। मेला में बिजली व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। मेला में नगर पालिका के कर्मचारी सफाईभी नहीं करते हैं। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने स्वयं पानी का छिड़काव करते हैं। आभूषण विक्रेता संतोष के ठीक सामने अल्लारक्खू अपना ठेला लगाए हैं। इससे संतोष की दुकान पर ग्राहक ही नहीं पहुंचते। ऐसे में चार पैसे कमाने आए दुकानदारों के नुकसान में जाने की आंशका बढ़ गई है।
दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग अपनी दुकानें बंद कर देंगे। इस संबंध में ईओ नगर पालिका आरआर अंबेश ने बताया कि मेला के दुकानदारों ने उनसे शिकायत की है। जल्दी ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। स्टाफ के नाम पर हो रहा झूलेवालों का दोहनलखीमपुर-खीरी। मेला में झूला लगाने वाले सबसे ज्यादा शोषण का शिकार हो रहे है। पुलिस कर्मी मेला में अव्यवस्थाओं की तरफ ध्यान तो नही देते बल्कि झूलों पर चार-चार लोगों को एक साथ बैठा देते हैं। दुकानदार कुछ कह भी नहीं पाते। इसमें नगरपालिका के कर्मचारी भी पीछे नहीं हैं तो तमाम दंबंग लोग भी ग्रुप में जाकर जबरदस्ती झूले वालों को परेशान करते हैं। मेला में इस दिक्कतों को देखने के लिए पुलिस ही नहीं है जो हैं भी वे कुछ कहते नहीं है। इस सबसे दुकानदार परेशान हो गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…