Categories: UP

कुशीनगर – सरकारी कार्य मे बाधा डालने के मामले में ,आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने उठाया

ब्रजेश कुमार

कुशीनगर. जनपद के थाना तरयासुजान पुलिस को बीती देर रात मिली प्रतिबन्धित जानवरो के तस्करी के मामले लतवा मुरलीधर पहुची पुलिस टीम के सरकारी कार्य मे कुछ शरारती तत्वो द्वारा बाधा पहुचाई गयी। जिसके बाद आज सुबह क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह की नेतृत्व में तरया सुजान थाने की पुलिस ने आज सुबह ही लतवा मुरलीधर मिसकारी टोला में दबिश दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में आधा दर्जन लोग पूछताछ हेतु हिरासत में लिए गए है।

गौरतलब हो कि देर रात तरयासुजान पुलिस को सूचना मिली थी प्रतिबंधित पशुओ की खेप यहाँ उतारी जा रही है। सूचना पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर राजीव कुमार सिंह, मय फोर्स  मिसकारी टोला में पहुचे। जहां पशु तस्करो के समर्थन में कुछ महिलाओं सहित शरारती तत्व  पुलिस के सरकारी कार्य मे दखल देते हुये बाधा पहुचाने लगे। घटना की सूचना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दिया।

जिसके बाद क्षेत्राधिकारी  के अगुवाई में तरया सुजान,  महिला पुलिस सहित पीएससी बल ने गाँव मे दबिश देकर बड़ी कार्यवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगो को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। इस विषय मे क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि किसी को भी कानून से खिलवाड़ करने का अधिकार नही है। कुछ शरारती लोगो द्वारा पुलिस के कार्य मे बाधा डाला गया है। जिनके खिलाफ बिधिक कार्यवाही की जा रही है।

pnn24.in

Recent Posts