ब्रजेश कुमार
कुशीनगर. आज बुधवार को पुलिस लाइन्स कुशीनगर परिसर में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र द्वारा मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ बैठक की गयी। जिसमें जनपद के प्रतिष्ठित मुस्लिम धर्म गुरुओं, आलिम, उलेमा, मुफ्ती, इमाम, काजी आदि सम्मिलित हुए।
यदि किसी व्यक्ति द्वारा समाज को कुप्रभावित किए जाने का कही प्रयास दृष्टिगत हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दी जाय। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर विद्वेषपूर्ण पोस्ट या व्हाटसएप पर ऐसी कोई कार्यवाही से बचने की भी सलाह धर्मगुरुओं द्वारा समाज को दी जानी चाहिए। सोशल मीडिया पर अनर्गत पोस्ट्स से बचकर अनावश्यक प्रतिक्रिया न देकर केवल अपने समाज के कल्याण हेतु ही उपयोग किये जाने का भी परामर्श दिया जाय। सभी धर्मगुरुओं ने एक मत से समाज मे धार्मिक सद्भावना बनाये रखने हेतु समाज को संदेश देते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय के निणय को ससम्मान स्वीकार किये जाने पर जोर दिया।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स कुशीनगर व पीआरओ एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…