फ़ारुख हुसैन
पलिया कला खीरी
भारत नेपाल सीमा पर स्थित धनगढ़ी शहर जाने वाले भारतीय पर्यटकों के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए लखीमपुर खीरी के व्यापारी नेता रवि गुप्ता की पहल पर धनगढ़ी के सीडीओ/ डीएम यज्ञ राज बोहरा और एसपी सुदीप गिरी व सशस्त्र के एसपी कमल तिमसेना ने भारतीय पर्यटकों के साथ अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करने का विश्वास दिलाया! वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी रवि गुप्ता ने धनगढ़ी पहुंचकर सीडीओ और एसपी को दशहरा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी! साथ ही बाहर से आने वाले तमाम पर्यटकों को ट्रैफिक पुलिस एवं स्थानीय अराजक तत्व ना परेशान करें इसका भी आग्रह किया!
इतना ही नहीं व्यापारी नेता रवि गुप्ता का कहना था कि धनगढ़ी में काम करने आए तमाम भारतीय व्यापारियों से भी नेपाल के अधिकारी मित्रवत व्यवहार करें ! यह मेरा आग्रह है हम इतना विश्वास दिलाते हैं कि भारत के सीमावर्ती जिले लखीमपुर खीरी आने वाले समस्त नेपाल के पर्यटकों एवं यात्रियों को होने वाली असुविधा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। भारत और नेपाल में रोटी बेटी का संबंध रहा है जिसे हम मूर्त रूप देने में अवश्य कामयाब होंगे! भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक संबंध भी मधुर बने रहे इसलिए आने वाले समय में रवि गुप्ता जो कि पिछले कई वर्षों से भारत और नेपाल दोनों देशों के लोगों के बीच सौहार्द पूर्ण वातावरण बनाने में प्रयासरत हैं उनके इस प्रयास से दोनों तरफ के लोगों को इसका लाभ भी मिलता है ।
और हमेशा मिलता रहेगा अंत में रवि गुप्ता ने सभी भारतीय व पलिया वासियों की तरफ से डीएम एसपी को समस्त नेपाल और धनगढी कैलाली वासियों को दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएं देकर मिठाई भेंट की इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में रवि गुप्ता के साथ रामचंद्र शुक्ला निरंकार प्रसाद बरनवाल विजय बाजपेई सतीश श्रीवास्तव आकाश गुप्ता दिनेश गुप्ता कमलनाथ व अन्य लोग मौजूद रहे!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…