फ़ारुख हुसैन
पलियाकलां खीरी ÷ उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज पलियाकलां में स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत विषय पर निबन्ध व कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें रोशनी बानो,अर्पिता वर्मा व महक खान ने कला प्रतियोगिता तथा निबन्ध प्रतियोगिता में रोशनी गुप्ता,मुस्कान व कहकशां ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये, प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने विजयी छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया,उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश में ही स्वस्थ शरीर का सृजन हो सकता है, तभी स्वस्थ मष्तिस्क का निर्माण सम्भव है ऐसा होने पर ही अपना भारत सशक्त व सम्रद्ध राष्ट्र बन सकता है, ।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी गृहविज्ञान शिक्षिका आकृति गुप्ता ने किया,कार्यक्रम नगर पालिका परिषद पलियाकलां के सौजन्य से सम्पन्न हुआ, नगर पालिका से अंकुर सिंह व दिनेश सक्सेना का योगदान उल्लेखनीय रहा,कार्यक्रम में विद्यालय का स्टाफ व तमाम छात्राएं उपस्थित रहीं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…