Demo pic
प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। कोतवाली भदोही से मोढ़ बाजार मार्ग स्थित बर- मोहनी नामक गांव में बीती रात 2:30 बजे एक मड़हे में अचानक आग लग गई। आग फैलते ही मड़हे केइ आसपास सो रहे पास पड़ोसियों के शोर मचाने पर घर में सो रहे परिजन भी उठकर मौके पर पहुंच गए । जब मड़हे में लगी आग बुझाने की कोशिश की गई उसके पहले ही मड़हे में सो रही एक बृद्धा की आग से झुलसने के कारण मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही क्षेत्र के बरमोहनी गांव निवासी स्वर्गीय बाबूलाल की 80 वर्षीय पत्नी धनकेसरी बीती रात मड़हे में दीपक जलाकर रोज की भांति सो रही थी । भोर 2:30 बजे अचानक मड़हे में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर पास पड़ोस के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इससे परिजनों को भी नींद खुल गई। ग्रामीणों द्वारा आग को बुझाने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन आग बुझने से पहले ही बृद्धा ने झुलसकर दम तोड़ दिया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…